🟢 लाइव
Lado Protsahan Yojana 2026: बेटी को ₹1.50 लाख, 7 किस्तों का पूरा हिसाब और मार्च 2026 के नए नियम  •  Rajasthan Palanhar Yojana 2026: बच्चों को ₹2,500 तक हर महीने, पात्रता, नवीनीकरण और स्टेटस  •  Supreme Court Junior Court Attendant 2026: 130 पद, 10वीं-12वीं पास 25 नवंबर तक करें आवेदन  •  RPSC Protection Officer 2025: परीक्षा 15 नवंबर को हुई, 12 पद — न्यूनतम अंक और उत्तर कुंजी  •  RSSB Teaching Associate Admit Card 2026: पेपर-I हो गया, उत्तर कुंजी का इंतज़ार, पेपर-II 7–21 दिसंबर  •  One Nation One Ration Card 2026: राजस्थान का राशन कार्ड, देश में कहीं भी राशन — Mera Ration App, e-KYC और नया नाम जोड़ने की पूरी जानकारी  •  RSSB Computer Instructor Result 2026 जारी: कट-ऑफ, 3,038 अभ्यर्थी DV के लिए, स्क्रूटिनी 12–21 नवंबर  •  RRB Isolated Categories Recruitment 2026: 191 पद, ट्रांसलेटर से लॉ असिस्टेंट तक — आवेदन 4 दिसंबर तक  • 
🏠 CENTRAL GOVT JOBS 🔄 अपडेट: 23 Nov 2026

10वीं पास सरकारी नौकरी 2026: अभी चालू और आने वाली भर्तियाँ (List)

ताज़ा अपडेट
12 Nov 2026
नया DSSSB MTS (06/2026) के आवेदन शुरू; CRPF खिलाड़ी कोटा और DSSSB सफाई कर्मचारी-चौकीदार बंद — सूची से हटाए।
12 Nov 2026
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (130 पद, 10वीं पास) जोड़ा — आवेदन 25 नवंबर 2026 तक।
11 Nov 2026
DSSSB विज्ञापन 06/2026: 10वीं पास के लिए MTS के 1,075 पद — आवेदन 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026।
पुराने अपडेट देखें (5)
05 Nov 2026
DSSSB चपरासी (142) और प्रोसेस सर्वर (92) के फॉर्म 4 नवंबर को बंद; सफाई कर्मचारी-चौकीदार 11 नवंबर तक
30 Oct 2026
असम राइफल्स रैली व सफाई कर्मचारी के फॉर्म बंद; RSSB ड्राइवर 2024 की DV सूची — स्क्रूटनी फॉर्म 12 नवंबर तक
23 Oct 2026
SSC GD 2027, MTS अधिसूचना और Group D परिणाम 23 अक्टूबर तक जारी नहीं; BHEL आर्टिज़न के आवेदन 18 नवंबर तक चालू
21 Oct 2026
BHEL आर्टिज़न ग्रेड-IV (660 पद) के ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026
19 Oct 2026
BHEL आर्टिज़न ग्रेड-IV (660 पद, 10वीं + ITI + NAC) के आवेदन 21 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक
📱इस भर्ती का अगला अपडेट (एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट) सबसे पहले WhatsApp पर100% फ्री • बिना लॉगिन • नंबर किसी को नहीं दिखताफ्री जॉइन करें →

📢 ताज़ा अपडेट (23 नवंबर 2026): 10वीं + ITI वालों की NWR अप्रेंटिस (2,008 सीटें) के आवेदन 22 नवंबर रात 11:59 बजे बंद हो गए; अब 10वीं और ITI के अंकों से मेरिट सूची बनेगी (NWR Apprentice 2026)। 10वीं पास के लिए अभी दो फॉर्म खुले हैं: सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (130 पद, 25 नवंबर तक) और DSSSB MTS (1,075 पद, 11 दिसंबर तक)।

📢 ताज़ा अपडेट (19 नवंबर 2026): ITI + NAC वालों की BHEL आर्टिज़न ग्रेड-IV (660 पद) भर्ती के आवेदन 18 नवंबर (रात 11:45) को बंद हो गए; अब इसकी CBT (दिसंबर 2026 में संभावित) की सूचना careers.bhel.in पर आएगी। 10वीं पास के लिए अभी NWR अप्रेंटिस (10वीं + ITI, 22 नवंबर), सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (25 नवंबर) और DSSSB MTS (11 दिसंबर) के फॉर्म खुले हैं।

10th Pass Govt Job 2026 की तलाश करने वाले युवाओं के लिए अक्टूबर से दिसंबर 2026 का समय बहुत अहम है। 10वीं के साथ ITI वाले युवाओं के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) की 2,008 अप्रेंटिस सीटों के आवेदन 22 नवंबर को और ITI के साथ NAC वालों के लिए BHEL आर्टिज़न के 660 पदों के आवेदन 18 नवंबर को बंद हो गए। DSSSB के विज्ञापन 06/2026 में 10वीं पास के लिए MTS के 1,075 पदों के आवेदन 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक चालू हैं, और सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 130 पदों (10वीं पास) के आवेदन 25 नवंबर 2026 तक हैं। दिल्ली की ज़िला अदालतों के फॉर्म (सफाई कर्मचारी-चौकीदार 11 नवंबर, चपरासी-प्रोसेस सर्वर 4 नवंबर) और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की खिलाड़ी कोटा भर्ती के आवेदन (11 नवंबर) बंद हो चुके हैं। असम राइफल्स की टेक्निकल-ट्रेड्समैन रैली और राजस्थान की संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के फॉर्म 28 अक्टूबर को बंद हो चुके हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की दो सबसे बड़ी 10वीं स्तर की भर्तियों, GD Constable और MTS, की अधिसूचना कैलेंडर से पीछे चल रही है; जारी होते ही यह पेज अपडेट होगा। रेलवे की 22,195 पदों वाली Group D भर्ती का CBT परिणाम 12 नवंबर को आ गया है और अब PET बाकी है। इस पेज पर हर भर्ती की ताज़ा स्थिति दी गई है: कौनसी भर्ती चालू है, कौनसी आने वाली है और किसका परिणाम बाकी है।

अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026

📢 ताज़ा अपडेट (13 नवंबर 2026): रेलवे की 10वीं/ITI स्तर की सबसे बड़ी भर्ती RRB Group D 2026 (CEN 09/2025, 22,195 पद) का CBT परिणाम 12 नवंबर 2026 को ज़ोन-वार PDF में जारी हो गया है। राजस्थान वाले अपना रोल नंबर RRB अजमेर (rrbajmer.gov.in) की PDF में देखें। स्कोरकार्ड 16 नवंबर (शाम 5 बजे) से मिलेगा, और PET की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। RSSB वाहन चालक भर्ती का ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म 12 नवंबर को बंद हो गया; अब दस्तावेज़ सत्यापन की सूचना का इंतज़ार है।

30 अक्टूबर 2026: असम राइफल्स टेक्निकल-ट्रेड्समैन रैली और राजस्थान की संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के फॉर्म 28 अक्टूबर को बंद हो गए, इसलिए उन्हें चालू सूची से हटा दिया गया है। 10वीं पास और ड्राइविंग लाइसेंस वाले युवाओं के लिए राहत की खबर: रिपोर्टों के अनुसार RSSB ने वाहन चालक (Driver) भर्ती 2024 में ट्रेड टेस्ट के बाद 4,508 अभ्यर्थियों की दस्तावेज़ सत्यापन सूची जारी की है, और इनके ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म की अवधि 30 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तय थी; इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन की सूचना आएगी। उस समय तक SSC GD 2027, SSC MTS 2026 की अधिसूचना और RRB Group D का परिणाम जारी नहीं हुए थे।

10th Pass Govt Job 2026: सरकारी नौकरी का फॉर्म भरते 10वीं पास और ITI युवा
10th Pass Govt Job 2026: 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए चालू भर्तियाँ

21 अक्टूबर 2026: 10वीं + ITI + NAC वालों के लिए BHEL आर्टिज़न ग्रेड-IV के 660 पदों के ऑनलाइन आवेदन आज, 21 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं; अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 है।

15 अक्टूबर 2026: DSSSB ने दिल्ली ज़िला अदालतों के लिए विज्ञापन 05/2026 में सफाई कर्मचारी के 10 और चौकीदार के 15 पदों के आवेदन 13 अक्टूबर से शुरू कर दिए हैं (11 नवंबर तक)। CRPF खिलाड़ी कोटा के आवेदन 12 अक्टूबर से चालू हैं। India Post GDS की पहली मेरिट सूची में राजस्थान परिमंडल से 1,009 अभ्यर्थी चुने गए हैं, और रिपोर्ट के अनुसार उनका दस्तावेज़ सत्यापन 27 अक्टूबर 2026 तक होना है।

10वीं पास सरकारी नौकरी: एक नज़र में पूरी सूची

भर्तीपदअभी की स्थिति
NWR ITI अप्रेंटिस 2026-27 (10वीं 50% + ITI)2,008आवेदन 22 नवंबर 2026 को बंद, अब मेरिट सूची
BHEL आर्टिज़न ग्रेड-IV (10वीं + ITI + NAC, 60%)660आवेदन बंद (21 अक्टूबर – 18 नवंबर 2026); CBT दिसंबर में संभावित
DSSSB MTS / MTS-आया (महिला) / MTS (जनरल ड्यूटी) (विज्ञापन 06/2026)1,075आवेदन चालू: 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट अटेंडेंट 2026 (10वीं, अधिकतम 12वीं)130आवेदन चालू: 4 से 25 नवंबर 2026
SSC GD Constable 2027घोषित होना बाकी (पिछली बार 25,487)अधिसूचना कैलेंडर (सितंबर) से पीछे; अभी जारी नहीं
SSC MTS और हवलदार 2026घोषित होना बाकी (पिछली बार 7,948)अधिसूचना कैलेंडर (30 जून) से पीछे; अभी जारी नहीं
RRB Group D (CEN 09/2025)22,195CBT परिणाम 12 नवंबर को जारी; अब PET बाकी (स्कोरकार्ड 16 नवंबर से)
India Post GDS 202623,757पहली मेरिट सूची 12 अक्टूबर को जारी (राजस्थान 1,009); सत्यापन 27 अक्टूबर तक हो चुका, अगली सूची का इंतज़ार
RSSB वाहन चालक (Driver) 2024 (10वीं + ड्राइविंग लाइसेंस)DV के लिए 4,508 अभ्यर्थी (रिपोर्टों के अनुसार)ट्रेड टेस्ट के बाद DV सूची जारी; ऑनलाइन स्क्रूटनी पूरी हो चुकी, अब DV की तारीख का इंतज़ार
CRPF Constable Tradesman 20269,195आवेदन बंद; PET/PST की तारीख अभी घोषित नहीं
भारतीय सेना अग्निवीरARO-वारअगला पंजीकरण आमतौर पर फरवरी-मार्च में

10th Pass Govt Job 2026: DSSSB दिल्ली ज़िला अदालत — सभी फॉर्म बंद, परीक्षा तिथि का इंतज़ार

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत दिल्ली की ज़िला एवं सत्र अदालतों और फैमिली कोर्ट के लिए कुल 641 पदों की भर्ती निकाली है। इनमें से दो पद सीधे 10वीं पास युवाओं के लिए थे: चपरासी/अर्दली/डाक चपरासी के 142 पद (पे लेवल 3) और प्रोसेस सर्वर के 92 पद (पे लेवल 4)। इनके आवेदन 4 नवंबर 2026 को बंद हो गए; परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। प्रोसेस सर्वर के लिए 10वीं के साथ हल्के मोटर वाहन (LMV) का ड्राइविंग लाइसेंस और 2 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव भी चाहिए। आवेदन 6 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक dsssbonline.nic.in पर हुए। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है, जिसकी गणना 1 जून 2026 से होगी। शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिलाओं, SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को छूट है।

जिन्होंने चपरासी या प्रोसेस सर्वर का फॉर्म भरा है, उनके लिए 100 अंकों का वस्तुनिष्ठ पेपर (120 मिनट) होगा, जिसमें अंग्रेज़ी, हिंदी, सामान्य ज्ञान और अंकगणित से 25-25 प्रश्न आएँगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेगा। इसके बाद 15 अंकों का इंटरव्यू होगा, और प्रोसेस सर्वर के लिए दिल्ली के असली ट्रैफिक में ड्राइविंग टेस्ट भी। राजस्थान के उम्मीदवार ध्यान दें: इस भर्ती में OBC आरक्षण सिर्फ दिल्ली के OBC प्रमाण पत्र पर मिलता है, इसलिए राजस्थान के OBC उम्मीदवारों को अनारक्षित (UR) श्रेणी में आवेदन करना होगा। इन्हीं अदालतों के लिए DSSSB के विज्ञापन 05/2026 में सफाई कर्मचारी के 10 और चौकीदार के 15 पद भी हैं, जिनके आवेदन 11 नवंबर 2026 को बंद हो गए। दोनों विज्ञापनों की परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं है। पूरी जानकारी हमारी DSSSB District Court Recruitment 2026 पोस्ट पर है।

दसवीं पास सरकारी नौकरी: NWR ITI अप्रेंटिस (2,008 सीटें) — आवेदन बंद, अब मेरिट सूची

ITI वालों की 10th Pass Govt Job 2026 सूची में यह सबसे बड़ा मौका था। RRC जयपुर ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर मंडल तथा कार्यशालाओं में अप्रेंटिस अधिनियम के तहत 2,008 सीटों के लिए आवेदन माँगे हैं। इसके लिए 10वीं में कम से कम 50% अंक (राउंडिंग नहीं) और अधिसूचित ट्रेड में NCVT/SCVT का ITI प्रमाण पत्र चाहिए, और आयु 6 नवंबर 2026 को 15 से 24 वर्ष होनी चाहिए। कोई लिखित परीक्षा नहीं है; मेरिट 10वीं और ITI के प्रतिशत के औसत से इकाईवार और ट्रेडवार बनेगी। संशोधित नोटिस (21.10.2026) के अनुसार आवेदन 23 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक rrcjaipur.in पर हुए, जो अब बंद हैं। अगला चरण मेरिट सूची और फिर दस्तावेज़ सत्यापन है; इसकी तारीख RRC जयपुर बताएगा। इकाईवार सीटें हमारी NWR Apprentice 2026 पोस्ट में हैं, और ITI वालों की सभी भर्तियाँ ट्रेड के हिसाब से हमारी ITI Pass Govt Job 2026 सूची में हैं।

10वीं पास सरकारी नौकरी: BHEL आर्टिज़न ग्रेड-IV (660 पद) — आवेदन बंद, अब CBT

10वीं के साथ ITI और अप्रेंटिसशिप (NAC) कर चुके युवाओं के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने विज्ञापन 01/2026 के तहत आर्टिज़न ग्रेड-IV के 660 पद निकाले हैं: फिटर 278, वेल्डर 104, मशीनिस्ट 101, इलेक्ट्रीशियन 90, टर्नर 52, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 23 और फाउंड्रीमैन 12। ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 (रात 11:45 बजे) तक careers.bhel.in पर हुए, जो अब बंद हैं। 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में ITI और NAC दोनों चाहिए, और दोनों में कम से कम 60% अंक (SC/ST के लिए 55%) होने चाहिए। अधिकतम आयु 1 अक्टूबर 2026 को सामान्य/EWS के लिए 27, OBC-NCL के लिए 30 और SC/ST के लिए 32 वर्ष है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT, दिसंबर 2026 में संभावित) और दस्तावेज़ सत्यापन से होगा।

राजस्थान के उम्मीदवार ध्यान दें: BHEL की नौ इकाइयों में से कोई राजस्थान में नहीं है। सबसे नज़दीक हरिद्वार, भोपाल और झाँसी की इकाइयाँ हैं, जिनमें 60-60 पद हैं, और उम्मीदवार सिर्फ एक इकाई के लिए आवेदन कर सकता है। सिर्फ ITI वाले, जिनके पास NAC नहीं है, इसमें पात्र नहीं हैं; उनके लिए रेलवे या दूसरी अप्रेंटिस भर्ती पहला कदम है, क्योंकि अप्रेंटिसशिप पूरी करने पर ही NAC मिलता है; NWR अप्रेंटिस के आवेदन 22 नवंबर को बंद हो चुके हैं।

10th Pass Govt Job 2026: CRPF खिलाड़ी कोटा — आवेदन व सुधार बंद, अब ट्रायल की बारी

खिलाड़ियों के लिए दसवीं पास सरकारी नौकरी का यह अलग रास्ता है। CRPF ने विज्ञापन R.II-21/2026-Sports के तहत खिलाड़ी कोटा से Constable (General Duty) के 339 और Head Constable के 182 पदों की भर्ती निकाली है। Constable के लिए 10वीं पास होना ज़रूरी है, जबकि Head Constable के लिए 12वीं। सबसे अहम शर्त खेल योग्यता है: अभ्यर्थी ने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या पदक जीता हो। ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक rect.crpf.gov.in पर हुए; अब आवेदन बंद हैं और फॉर्म सुधार की खिड़की (12–14 नवंबर) भी बंद हो चुकी है। आगे PST और खेल ट्रायल की तारीख इसी वेबसाइट पर आएगी। पूरी जानकारी हमारी CRPF Sports Quota भर्ती 2026 पोस्ट पर है।

10th Pass Govt Job 2026: DSSSB MTS के 1,075 पद — आवेदन 12 नवंबर से 11 दिसंबर

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 6 नवंबर 2026 को विज्ञापन 06/2026 (संयुक्त परीक्षा 2026) जारी किया है, जिसमें जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 185 और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 1,075, यानी कुल 1,260 पद हैं। MTS में शिक्षा निदेशालय के MTS (जनरल ड्यूटी) के 757 और आया (महिला) के 239 पद सबसे बड़े हैं; बाकी 79 पद व्यापार एवं कर, DUSIB, माप-तौल, उच्च शिक्षा और अन्य विभागों में हैं। JE के 185 पद NDMC (67), दिल्ली ट्रांसको (75), MCD (26), DUSIB (14) और दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (3) के हैं।

MTS के लिए 10वीं पास और JE के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा चाहिए। आयु सीमा 18–27 वर्ष है (NDMC के JE पदों के लिए 18–32 वर्ष), और आयु व योग्यता 11 दिसंबर 2026 को गिनी जाएगी। शुल्क 100 रुपये है; महिला, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिकों को शुल्क नहीं देना है। आवेदन 12 नवंबर 2026 (दोपहर 12 बजे) से 11 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक dsssbonline.nic.in पर होंगे; परीक्षा की तारीख बाद में घोषित होगी। DSSSB में OBC आरक्षण सिर्फ दिल्ली के OBC प्रमाण पत्र पर मिलता है, इसलिए राजस्थान के OBC उम्मीदवार UR श्रेणी में आवेदन करें। पूरी जानकारी: DSSSB विज्ञापन 06/2026 (आधिकारिक PDF)।

10th Pass Govt Job 2026: सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट अटेंडेंट — 130 पद, 25 नवंबर तक

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने 15 अक्टूबर 2026 के विज्ञापन (F.3/2026-SC(RC)) में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (ग्रुप C) के 130 संभावित पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। वेतन स्तर-3 (21,700–69,100 रुपये) है। योग्यता की शर्त अलग है: न्यूनतम 10वीं और अधिकतम 12वीं पास, यानी स्नातक इसमें आवेदन नहीं कर सकते। आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।

ऑनलाइन आवेदन 4 नवंबर (सुबह 10 बजे) से 25 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे) तक हैं। शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1,500 रुपये और SC/ST/OBC (NCL)/पूर्व सैनिक/दिव्यांग के लिए 750 रुपये है, जो वापस नहीं होगा। चयन 100 प्रश्नों के वस्तुनिष्ठ टेस्ट (रीज़निंग, गणित, अंग्रेज़ी और सामान्य ज्ञान से 25-25 प्रश्न; डेढ़ घंटा; न्यूनतम 50 अंक) और 25 अंकों के इंटरव्यू से होगा। ध्यान रहे, टेस्ट सिर्फ अंग्रेज़ी में होगा। विस्तृत विज्ञापन (PDF) | आवेदन लिंक की सूचना (PDF)। परीक्षा पैटर्न, राजस्थान के परीक्षा केंद्र और तैयारी की पूरी जानकारी हमारी Supreme Court Junior Court Attendant 2026 पोस्ट में है।

10th Pass Govt Job 2026: जल्द आने वाली SSC GD Constable 2027

SSC GD 10वीं पास युवाओं के लिए देश की सबसे बड़ी भर्ती है, जिसमें BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, असम राइफल्स, SSF और NCB में Constable (GD) के पद भरे जाते हैं। SSC के परीक्षा कैलेंडर में 2027 वाली परीक्षा की अधिसूचना सितंबर 2026 में आनी थी, लेकिन यह कैलेंडर से पीछे चल रही है। पिछली भर्ती में 25,487 पद थे, और उसकी अधिसूचना 1 दिसंबर 2025 को आई थी। कैलेंडर के अनुसार परीक्षा जनवरी से मार्च 2027 के बीच प्रस्तावित है। योग्यता 10वीं पास और आयु आमतौर पर 18 से 23 वर्ष रहती है। अधिसूचना ssc.gov.in पर आएगी, और आते ही यह पेज अपडेट किया जाएगा।

जल्द आने वाली: SSC MTS और हवलदार 2026

बिना दौड़ वाली 10वीं पास सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए SSC MTS (Multi-Tasking Staff) और CBIC/CBN में हवलदार की भर्ती भी 10वीं पास युवाओं के लिए है। कैलेंडर में इसकी अधिसूचना 30 जून 2026 को आनी थी, लेकिन यह कैलेंडर से पीछे चल रही है और SSC ने नई तारीख भी घोषित नहीं की है। पिछली भर्ती में कुल 7,948 पद थे: MTS के 6,810 और हवलदार के 1,138। MTS में चयन सिर्फ लिखित परीक्षा से होता है, जबकि हवलदार के लिए शारीरिक परीक्षा (PET/PST) भी देनी होती है। जो युवा दौड़-भाग वाली नौकरी नहीं चाहते, उनके लिए MTS सबसे अच्छा विकल्प है।

10th Pass Govt Job 2026: RRB Group D परिणाम जारी, अब PET

रेलवे की सबसे बड़ी दसवीं पास सरकारी नौकरी भर्ती, यानी रेलवे भर्ती बोर्ड की Group D (Level-1) भर्ती, CEN 09/2025, में 22,195 पद हैं, जिनमें Track Maintainer, Pointsman और विभिन्न विभागों के Assistant पद शामिल हैं। आवेदन 31 जनवरी से 9 मार्च 2026 तक चले थे, और कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 से 25 अगस्त 2026 के बीच हुई। उत्तर कुंजी 7 सितंबर 2026 को आई थी, और CBT परिणाम 12 नवंबर 2026 को सभी RRB की वेबसाइटों पर ज़ोन-वार PDF में जारी हुआ। हर RRB की कट-ऑफ अलग है, इसलिए राजस्थान वाले RRB अजमेर (rrbajmer.gov.in) की PDF में ही अपना रोल नंबर और वर्ग की कट-ऑफ देखें। सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी है, जिसकी तारीख अभी घोषित नहीं हुई; रिपोर्टों के अनुसार यह दिसंबर में हो सकती है। पुरुषों को 35 किलो वज़न लेकर 100 मीटर 2 मिनट में और 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होती है, इसलिए रोज़ अभ्यास अभी से करें। पूरी जानकारी हमारी RRB Group D 2026 पोस्ट पर है।

प्रक्रिया में चल रही दूसरी 10वीं स्तर की भर्तियाँ

India Post GDS: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होती, चयन सिर्फ 10वीं के अंकों की मेरिट से होता है। जुलाई 2026 वाले चक्र (कुल 23,757 पद) की पहली मेरिट सूची 12 अक्टूबर 2026 को राज्यवार PDF में जारी हो गई है। राजस्थान परिमंडल के 1,009 पदों पर 1,009 अभ्यर्थी चुने गए हैं, और रिपोर्ट के अनुसार दस्तावेज़ सत्यापन 27 अक्टूबर 2026 तक होना था। जिनका नाम नहीं आया, उनके लिए दूसरी और आगे की सूचियाँ आती हैं, क्योंकि पहली सूची के कई चयनित अभ्यर्थी सत्यापन में नहीं पहुँचते। ब्योरा हमारी India Post GDS भर्ती 2026 पोस्ट पर है।

RSSB वाहन चालक (Driver) 2024: 10वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस वालों की यह राज्य स्तरीय भर्ती अब अंतिम चरण में है। रिपोर्टों के अनुसार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ट्रेड टेस्ट (ड्राइविंग टेस्ट) के बाद 4,508 अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए अस्थायी रूप से चुना है। इन अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID से 30 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरकर सभी प्रमाण पत्र अपलोड करने थे; यह अवधि अब पूरी हो चुकी है और अगला कदम दस्तावेज़ सत्यापन (DV) है, जिसकी तारीख बोर्ड अलग से बताएगा। अपना रोल नंबर सूची में जाँचने और स्क्रूटनी के निर्देश पढ़ने के लिए rssb.rajasthan.gov.in की सूचना देखें।

CRPF Constable Tradesman: 9,195 पदों (Driver, Cook, Barber, Washerman आदि) के आवेदन मई में बंद हो चुके हैं, और PET/PST की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। देखें CRPF Constable Tradesman भर्ती 2026।

अग्निवीर: ARO जोधपुर की 2026 वाली रैली सितंबर में पूरी हो चुकी है। अगले चक्र का ऑनलाइन पंजीकरण आमतौर पर फरवरी-मार्च में खुलता है। देखें Army Bharti Rally Jodhpur 2026।

राजस्थान: RSSB की चतुर्थ श्रेणी (Class IV) भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए राज्य की सबसे बड़ी भर्ती रही, जिसमें 53,750 पदों पर अंतिम परिणाम जारी हो चुका है और अब विभागवार नियुक्तियाँ चल रही हैं। ब्योरा RSSB 4th Grade Final Result 2026 पर है। राज्य की नई 10वीं स्तर की भर्ती की अधिसूचना आते ही इस पेज पर जोड़ी जाएगी। स्वायत्त शासन विभाग की संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती (183 नगरीय निकायों में 24,752 पद) के आवेदन 28 अक्टूबर 2026 को बंद हो गए; अब निकायवार लॉटरी होनी है, जिसकी जानकारी हमारी Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 पोस्ट में अपडेट होगी।

📊 विश्लेषण: 10th Pass Govt Job 2026 में मुकाबला कितना है

सबसे बड़ी भर्ती SSC GD के आँकड़े मुकाबले की असली तस्वीर दिखाते हैं। 160 अंकों की इस परीक्षा में SSF के अखिल भारतीय पदों पर सामान्य वर्ग (पुरुष) की अंतिम कट-ऑफ 2024 में 159.62 थी, जो 2025 में घटकर 147.47 रह गई। महिलाओं की सामान्य वर्ग कट-ऑफ भी 154.46 से घटकर 143.75 पर आई। यानी कट-ऑफ में करीब 11 से 12 अंकों की गिरावट आई, जिसे परीक्षा के कठिन होने का संकेत माना गया। लेकिन इसी दौरान शारीरिक परीक्षा के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की संख्या 3.51 लाख से बढ़कर 3.94 लाख हो गई। इसका मतलब है कि लिखित परीक्षा पास करना पहले जितना ही कठिन है, पर उसके बाद शारीरिक चरण में मुकाबला और बढ़ गया है।

10वीं पास सरकारी नौकरी के लिहाज़ से राजस्थान की चतुर्थ श्रेणी भर्ती एक दूसरा रुझान दिखाती है। एक ही परीक्षा में शासन सचिवालय की सामान्य वर्ग कट-ऑफ 174.72 रही, जबकि अधीनस्थ विभागों (गैर-अनुसूचित क्षेत्र) की 153.77। यानी करीब 21 अंकों का अंतर सिर्फ इस बात से आया कि ऊँची मेरिट वाले अभ्यर्थियों ने जयपुर की नौकरी को प्राथमिकता दी। इसलिए आवेदन के समय विभाग और क्षेत्र की वरीयता सोच-समझकर भरना उतना ही अहम है जितना अच्छे अंक लाना।

ITI वाले युवाओं के लिए 10th Pass Govt Job 2026 की तस्वीर इस समय भी अच्छी है, भले ही असम राइफल्स रैली का फॉर्म बंद हो चुका है। सबसे बड़ा रास्ता बिना परीक्षा मेरिट वाली NWR अप्रेंटिसशिप (2,008 सीटें, राजस्थान की ही इकाइयों में) थी, जिसके आवेदन 22 नवंबर को बंद हो गए; ITI के साथ NAC वालों की BHEL आर्टिज़न (660 पद) का फॉर्म 18 नवंबर को बंद हुआ। अप्रेंटिसशिप एक साल का प्रशिक्षण है, नौकरी नहीं, लेकिन इसके बाद मिलने वाला NAC प्रमाण पत्र BHEL जैसी भर्तियों की शर्त है, और रेलवे का अप्रेंटिस प्रमाण पत्र आगे रेलवे की ITI आधारित भर्तियों में काम आता है। इसलिए जिनके पास अभी NAC नहीं है, वे अगली रेलवे अप्रेंटिस अधिसूचना (आमतौर पर हर साल आती है) पर नज़र रखें।

दसवीं पास सरकारी नौकरी में तीसरा रुझान अधिसूचनाओं में देरी का है। SSC GD और SSC MTS, दोनों की अधिसूचनाएँ कैलेंडर की तारीख से पीछे चल रही हैं: MTS चार महीने से और GD डेढ़ महीने से ज़्यादा। पिछली SSC GD की अधिसूचना 1 दिसंबर 2025 को आई थी, यानी देरी पहले भी हुई है। ऐसी देरी के बाद आवेदन की अवधि अक्सर छोटी होती है और परीक्षा जल्दी होती है। इसलिए अधिसूचना आने से पहले तैयारी शुरू करना समझदारी है।

🎯 10th Pass Govt Job 2026 की तैयारी: अगले 90 दिनों की योजना

1. एक सिलेबस, तीन परीक्षाएँ: SSC GD, SSC MTS और RRB Group D, तीनों के लिखित पेपर में प्रारंभिक गणित, तर्कशक्ति (Reasoning), सामान्य ज्ञान और हिंदी/अंग्रेज़ी के प्रश्न आते हैं। अलग-अलग तैयारी करने के बजाय इन चार विषयों की एक साझा तैयारी करें। गणित में प्रतिशत, लाभ-हानि, औसत, समय-दूरी और सरलीकरण, और तर्कशक्ति में श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग और दिशा ज्ञान रोज़ हल करें।

2. सामान्य ज्ञान में करेंट अफेयर्स: पिछले 6 महीनों की प्रमुख घटनाएँ, खेल, पुरस्कार और सरकारी योजनाएँ तैयार रखें। राजस्थान के युवाओं के लिए राज्य से जुड़े प्रश्न रोज़ हमारी Rajasthan Current Pulse क्विज़ से अभ्यास कर सकते हैं।

3. शारीरिक तैयारी साथ-साथ: SSC GD, CRPF, अग्निवीर और Group D, सभी में शारीरिक परीक्षा होती है, और लिखित परिणाम के बाद समय बहुत कम मिलता है। रोज़ सुबह दौड़ का अभ्यास करें और धीरे-धीरे दूरी व गति बढ़ाएँ।

4. दस्तावेज़ अभी से तैयार: हर 10वीं पास सरकारी नौकरी फॉर्म में यही कागज़ लगते हैं। 10वीं की अंकतालिका, मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र (नवीनतम तारीख वाला), आधार, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी एक फोल्डर में रखें। आवेदन में नाम और जन्मतिथि हुबहू 10वीं की अंकतालिका जैसी भरें। यही सबसे आम गलती है, जिससे दस्तावेज़ सत्यापन में उम्मीदवारी रद्द होती है।

5. फर्ज़ी भर्तियों से सावधान: सरकारी भर्ती का आवेदन सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर होता है। “बिना परीक्षा पक्की नौकरी” या “फीस देकर चयन” जैसे संदेश धोखाधड़ी हैं।

12वीं पास युवाओं के लिए भर्तियों की ऐसी ही सूची हमारी 12वीं पास सरकारी नौकरी 2026 पोस्ट पर है, और स्नातक हो चुके उम्मीदवारों के लिए Graduate Pass Govt Job 2026 पोस्ट पर।

10th Pass Govt Job 2026: आधिकारिक वेबसाइट

भर्ती संस्थालिंक
कर्मचारी चयन आयोग (SSC GD, MTS)ssc.gov.in
DSSSB (MTS 06/2026 आवेदन)dsssbonline.nic.in
RRC जयपुर (NWR अप्रेंटिस)rrcjaipur.in
CRPF भर्ती पोर्टलrect.crpf.gov.in
रेलवे भर्ती (RRB)rrbapply.gov.in
India Post GDSindiapost.gov.in/gdsonlineengagement
भारतीय सेना (अग्निवीर)joinindianarmy.nic.in
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्डrssb.rajasthan.gov.in

सभी चालू फॉर्म एक जगह हमारी Rajasthan Online Form 2026 सूची में भी हैं।

स्रोत: SSC परीक्षा कैलेंडर 2026-27 और SSC GD 2025 अंतिम परिणाम (15 जनवरी 2026), CRPF विज्ञापन R.II-21/2026-Sports, DSSSB विज्ञापन 04/2026 (30 सितंबर 2026), 05/2026 और 06/2026 (6 नवंबर 2026), सुप्रीम कोर्ट विज्ञापन F.3/2026-SC(RC) (15 अक्टूबर 2026), India Post GDS पहली मेरिट सूची (12 अक्टूबर 2026), स्वायत्त शासन विभाग विज्ञापन 01/2026, RRC जयपुर नोटिस 04/2026 (NWR/AA), RRB CEN 09/2025 की सूचनाएँ, BHEL विज्ञापन 01/2026 (आर्टिज़न ग्रेड-IV) तथा RSSB चतुर्थ श्रेणी भर्ती का अंतिम परिणाम; RSSB ड्राइवर भर्ती की DV सूचना की जानकारी 29 अक्टूबर 2026 की रिपोर्टों से।

नवंबर 2026 में 10वीं पास के लिए कौनसी भर्ती चालू है?

10वीं + ITI वालों की NWR अप्रेंटिस (2,008 सीटें) के आवेदन 22 नवंबर 2026 को और ITI + NAC वालों की BHEL आर्टिज़न (660 पद) का फॉर्म 18 नवंबर को बंद हो गया। 10वीं पास के लिए DSSSB के विज्ञापन 06/2026 में MTS के 1,075 पद (11 दिसंबर तक) और सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 130 पद (25 नवंबर तक) भी हैं; DSSSB सफाई कर्मचारी-चौकीदार और CRPF खिलाड़ी कोटा के फॉर्म 11 नवंबर को बंद हो गए। असम राइफल्स रैली का फॉर्म 28 अक्टूबर को बंद हो गया।

SSC GD 2027 की अधिसूचना कब आएगी?

SSC कैलेंडर में अधिसूचना सितंबर 2026 में प्रस्तावित थी, लेकिन यह कैलेंडर से पीछे चल रही है। पिछली बार भी अधिसूचना 1 दिसंबर 2025 को देर से आई थी। जारी होते ही यह पेज अपडेट होगा।

RRB Group D 2026 का परिणाम आ गया क्या?

हाँ। CEN 09/2025 का CBT परिणाम 12 नवंबर 2026 को सभी RRB की वेबसाइटों पर जारी हुआ। राजस्थान वाले RRB अजमेर की PDF देखें; स्कोरकार्ड 16 नवंबर (शाम 5 बजे) से 1 दिसंबर तक देखा जा सकता है।

बिना परीक्षा वाली 10वीं पास सरकारी नौकरी कौनसी है?

India Post GDS (ग्रामीण डाक सेवक) में चयन सिर्फ 10वीं के अंकों की मेरिट से होता है, कोई परीक्षा नहीं होती.

SSC GD की पिछली कट-ऑफ कितनी रही?

SSF के अखिल भारतीय पदों पर सामान्य वर्ग (पुरुष) की अंतिम कट-ऑफ 2025 में 160 में से 147.47 रही, जबकि 2024 में 159.62 थी.

RSSB ड्राइवर भर्ती 2024 में स्क्रूटनी के बाद आगे क्या होगा?

रिपोर्टों के अनुसार ट्रेड टेस्ट के बाद चुने गए 4,508 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म 30 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक भरे गए। अब दस्तावेज़ सत्यापन (DV) होगा, जिसकी तारीख RSSB अलग सूचना में बताएगा। सूची और निर्देश rssb.rajasthan.gov.in पर देखें।

📱
हर नई भर्ती की खबर — सबसे पहले WhatsApp पर
RPSC, RSSB, SSC, Railway, Army • 100% फ्री
📱 चैनल जॉइन करें →
📢 इस भर्ती को अभी शेयर करें — किसी का फ़ायदा हो सकता है!
💡 कैसे शेयर करें: Text कॉपी करें → WhatsApp खोलें → किसी भी ग्रुप या दोस्त को भेजें
इस पोस्ट के लेखकSarita Choudharyपरिचय

मैं सरिता चौधरी, RajasthanGovtJob.com की कंटेंट संपादक हूँ।
यह पोर्टल योगेंद्र बेनीवाल (जयपुर) द्वारा संचालित है, और यहाँ
प्रकाशित होने वाली हर भर्ती, परिणाम व प्रवेश पत्र की सूचना
मेरे स्तर पर जाँच से गुज़रती है।

काम का तरीक़ा सीधा है — कोई भी सूचना तब तक प्रकाशित नहीं होती
जब तक वह RPSC, RSSB, RRB या संबंधित विभाग की आधिकारिक
अधिसूचना से मिला न ली जाए। पद संख्या, तिथि और पात्रता सीधे
अधिसूचना PDF से ली जाती है, किसी दूसरी वेबसाइट से नहीं। जहाँ
कोई जानकारी अभी घोषित नहीं हुई, वहाँ अनुमान लगाने के बजाय
साफ़ लिख दिया जाता है कि सूचना प्रतीक्षित है।

अभ्यर्थी अक्सर एक ही सवाल लेकर आते हैं — "फ़ॉर्म कब तक भरा
जा सकता है" और "योग्यता में मैं आता हूँ या नहीं"। इसीलिए हर
पोस्ट में तिथियाँ और पात्रता सबसे ऊपर रखी जाती हैं, और आवेदन
की अंतिम तिथि निकल जाने पर पोस्ट पर स्थिति स्पष्ट लिख दी
जाती है, ताकि कोई बंद हो चुकी भर्ती के भरोसे न बैठा रहे।

यह एक निजी सूचना पोर्टल है, किसी सरकारी निकाय से संबद्ध नहीं।
अंतिम पुष्टि हमेशा आधिकारिक अधिसूचना से ही करें। किसी त्रुटि
या सुधार के सुझाव के लिए contact@rajasthangovtjob.com पर
लिखें — सुधार उसी दिन कर दिया जाता है।

🏠
Central Govt Jobs की सभी जॉब्स देखें
नवीनतम अधिसूचनाएँ, परिणाम और प्रवेश पत्र
सब देखें →
🔗 शेयर करें 📱 WhatsApp ✉ Telegram 𝕏 Twitter
⚠️ अस्वीकरण यह जानकारी आधिकारिक स्रोतों से सत्यापित करके दी गई है। आवेदन करने से पहले कृपया आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें। RajasthanGovtJob.com एक निजी सूचना पोर्टल है और किसी भी सरकारी निकाय से संबद्ध नहीं है।
🔥 संबंधित पोस्ट्स
सब देखें →
← पिछली पोस्ट Canara Bank Apprentice 2026: बिना परीक्षा 3,500 सीटें, राजस्थान की 96 — 12वीं के अंकों से चयन अगली पोस्ट → राजस्थान पटवारी भर्ती 2026: नया विज्ञापन कब, पिछली कट-ऑफ और पूरी तैयारी
Advertisement
🏠  केन्द्रीय सरकारी नौकरी
📞  संपर्क करें

कोई सवाल या सुझाव है? सीधा संपर्क करें।

💌 contact@rajasthangovtjob.com ✉ टेलीग्राम पर मैसेज 👤 हमारे बारे में
🛡️
आधिकारिक स्रोतों से जानकारी

जानकारी RPSC, RSSB, SSC, UPSC और केन्द्रीय सरकार की आधिकारिक वेबसाइटों से ली जाती है; हर पोस्ट में स्रोत का लिंक दिया जाता है।

🔗 स्रोत: RPSC · RSSB · SSC · UPSC

यह एक निजी सूचना पोर्टल है, सरकारी वेबसाइट नहीं।

10वीं पास सरकारी नौकरी 2026: अभी चालू और...
📱 WhatsApp अलर्ट ✅ अभी आवेदन करें →
💬
आपका सुझाव भेजें
कौन-सी भर्ती या क्विज़ चाहिए? हमें बताएँ — बिना लॉगिन।
(अपना ईमेल/फ़ोन यहाँ न लिखें)

⚠️ महत्वपूर्ण: यह एक निजी सूचना पोर्टल है और राजस्थान सरकार या किसी भी सरकारी विभाग, आयोग अथवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। यहाँ दी गई जानकारी केवल सुविधा के लिए है — आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना से पुष्टि अवश्य करें। हम न कोई आवेदन शुल्क लेते हैं, न नौकरी दिलाने का दावा करते हैं।